{"_id":"5703d6084f1c1b622ec810dd","slug":"bullion-market-was-closed-for-the-35th-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 05 Apr 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग कर रहे सर्राफा कारोबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 35 वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। सर्राफा कारोबारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग कर यह निर्णय लिया कि छह अप्रैल को जंतर-मंतर दिल्ली में होने वाली जनसभा में जिले से बड़ी संख्या सर्राफा कारोबारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को सर्राफा एसोसिएशन और स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी और सदस्य सर्राफा बाजार में एकत्र हुए। सर्राफा कारोबारियों को संबोधित करते हुए सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन, स्वर्णकार संघ के प्रधान जयकुमार ने कहा कि सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापिस लेने में विलंब इसलिए कर रही है जिससे कि सर्राफा व्यवसायियों को मनोबल तोड़ सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा एक्साइज ड्यूटी हटाए जाने के विरोध में छह अप्रैल को जंतर-मंतर दिल्ली में होने वाली जनसभा में जिले से बड़ी संख्या सर्राफा कारोबारी भाग लेंगे। सर्राफा कारोबारियों के समर्थन में एसएसवी कॉलेज की प्रबंध समिति के प्रधान अशोक अग्रवाल,
विज्ञापन
सचिव सतेंद्र छावनी वाले, उप प्रधान अनिल गुप्ता टीटू, अजय मंगल गुप्ता, उप प्रबंधक पुरुषोत्तम कंसल, सुशांत बंसल आदि ने सरकार से इस एक्साइज ड्यूटी को पूर्ण रूप से हटाने की मांग की।
इस अवसर पर महेंद्र कृपाल, नरेश जैन, लोकेश कुमार, अरविंद, शरद अग्रवाल, मन्नी वर्मा, गौरव अग्रवाल, सन्नी जैन, संदीप गोयल, आनंद, अरविंद बिंदो, सचिन शर्मा, विजय वर्मा, सुभाष वर्मा, रामौतार गुप्ता आदि मौजूद थे।