{"_id":"691c374a7080f2628c069d82","slug":"bullet-fired-from-a-pistol-hit-a-young-man-in-the-stomach-during-a-naming-ceremony-in-hapur-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: नामकरण संस्कार में तमंचे से चली गोली युवक के पेट में लगी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: नामकरण संस्कार में तमंचे से चली गोली युवक के पेट में लगी, पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
Tue, 18 Nov 2025 02:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:39 PM IST
सार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पवला में नामकरण संस्कार के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब समारोह में मौजूद युवक तमंचा लोड कर रहा था और गोली अचानक चल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पवला में नामकरण संस्कार के दौरान चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब समारोह में मौजूद युवक तमंचा लोड कर रहा था और गोली अचानक चल गई। पुलिस के अनुसार, तुषार अपनी भांजी के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए अपने दोस्त केशव को बुलंदशहर से साथ लाया था।
विज्ञापन
समारोह के बीच केशव के बहनोई अजय तोमर तमंचा लोड कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई जो सीधे केशव के पेट में लगी। घायल को तुरंत पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजनों ने अजय तोमर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अजय तोमर को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तमंचे की जांच कराई जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन