{"_id":"5e7a20758ebc3e72b96fc2f4","slug":"bulandshahr-news-hapur-news-gbd1965652128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़-मेरठ बॉर्डर पर पुलिस ने रोके वाहन, सड़क किनारे लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़-मेरठ बॉर्डर पर पुलिस ने रोके वाहन, सड़क किनारे लगी लंबी कतार
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना के संक्रमण के चलते हापुड़ और मेरठ जिले में लॉकडाउन किया जा चुका है। गाजियाबाद, नोएडा भी लॉकडाउन हैं। ऐसे में पुलिस ने मुख्य बॉर्डर पर अभियान चलाकर वाहनों को वापस भेजा। इसके चलते भारी वाहनों की सड़क किनारे लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने लोगों से घरों में रहने की अपील की, साथ ही मास्क पहनने की हिदायत दी।
कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। ऐसे में लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। शासन के आदेश पर जिलों को लॉक डाउन किया गया है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घरों को छोड़कर किसी अन्य शहर आदि में न जाएं।
लेकिन लोग जान की परवाह किए बगैर अभी भी वाहनों में सवार होकर एक से दूसरे स्थान पर जा रहे हैं। आलम यह है कि मंगलवार को हापुड़ से मेरठ जाने के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होने लगा। मामले की गंभीरता पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों को वहीं रुकवा दिया और वापस जाने को कहा।
विज्ञापन
भारी वाहनों की लंबी कतारें सड़क किनारे लग गई, जबकि गाड़ियों को वापस भेज दिया गया। इतना ही नहीं जिन लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। उन्हें मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग की सलाह दी गई।
चिकित्सक का पर्चा दिखाने पर निकलने दिया
पुलिस सिर्फ उन्हीं लोगों के वाहन पास होने दे रहे थे जो जिनका जाना वास्तव में जरूरी था। ऐसे में पुलिस लोगों से चिकित्सकों का पर्चा आदि देख रहे थे। वहीं बहाने बनाने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा था।