{"_id":"5e7b74c88ebc3e774051eb89","slug":"bulandshahar-news-hapur-news-gbd196633616","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन - नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन - नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती
विज्ञापन

हापुड़। पुलिस की सख्ती के बाद बुधवार को जिले में लॉकडाउन का साफ असर देखने को मिला। सुबह सात बजे से 10 बजे तक खरीदारी करने के बाद लोगों ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया। लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो सड़क पर बेवजह ही घूम रहे थे। ऐसे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। लाठियां भांजकर उन्हें भगाया तो किसी से कान पकड़वाकर मांफी मंगवाने के बाद जाने दिया। इस दौरान अनावश्यक रूप से खुल रही दुकानों को भी बंद कराया। इसके अलावा बड़ी संख्या में वाहनों के चालान किए गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा के बाद जिले में बुधवार की सुबह अफरा तफरी का माहौल रहा। दिन निकलते ही लोग बाजार में जमा होने लगे। लोगों ने सब्जियां, फल, राशन समेत जरूरी सामान खरीदे। जिससे बाजार में काफी भीड़भाड़ रही।
उधर, सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को पुलिस ने फटकार लगाकर वापस घर भेज दिया। किसी को सड़क पर बेवजह घूमने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। शहर में दवा की दुकान को छोड़कर सभी दुकानों को 10 बजते ही बंद करा दिया गया। गली मोहल्लों में खुली दुकानों को भी पुलिस ने बंद करा दिया।
विज्ञापन
10 बजे के बाद पुलिस ने शुरू कर दी सख्ती
लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए जिले के पुलिस ने 10 बजे के बाद शहर में सख्ती शुरू कर दी। मेरठ रोड बुलंदशहर रोड पर बैरिके डिंग करते हुए पुलिस ने वाहनों को चैक करना शुरू कर दिया। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने बल प्रयोग करते हैं उन्हें खदेड़ा। इसके अलावा बड़ी संख्या में वाहनों के चालान भी किए गए।
पुलिस ने बाजारों में घूम कर नियमों के विरुद्ध खुल रही दुकानों को बंद कराया। इसका नतीजा यह रहा कि 11 बजे के बाद पूरा शहर सुनसान हो गया। सड़कों पर केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही आते जाते हुए नजर आए।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि लोग बेवजह सड़कों पर ना निकले और घर पर रहते हुए लॉक डाउन का पालन करें। बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।