फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

फोटो नहीं खींचने पर दूल्हे के मामा ने फोटोग्राफर को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
फोटो नहीं खींचने पर दूल्हे के मामा ने फोटोग्राफर को पीटा
विज्ञापन

हापुड़। शादी में फोटो नहीं खींचने से नाराज दूल्हे के मामा ने फोटोग्राफर के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसका कैमरा भी तोड़ दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लज्जापुरी निवासी रामफल सिंह ने बताया कि वह पेशे से फोटोग्राफर है। रविवार रात को वह बुलंदशहर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में अपने तीन साथियों के साथ शादी की फोटो खींच रहा था। जयमाला के बाद उसके दो साथी कुछ देर के लिए आराम करने लगे, जबकि वह खुद वीडियो कवर कर रहा था। इसी दौरान दूल्हे का मामा कुछ अज्ञात लोगों के साथ स्टेज पर पहुंचा। मामा ने कुर्सियों पर बैठे उसके साथी फोटो ग्राफरों से फोटो खींचने के लिए कहा। साथियों ने मामा से कहा कि एक फोटो ग्राफर शादियों की फोटो कवर कर रहा है। यह बात मामा को इतनी नागवार गुजरी कि मामा ने गाली गलौच शुरू कर दी। विवाद होता देख वह बीच बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसे दबोच लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आयी और उसके कपड़े फट गए। हमलावरों ने उसका कैमरा भी तोड़ दिया। शादी में मौजूद कुछ लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया। इसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। हापुड़ फोटोग्राफर एसोसिएशन ने भी मामले की निंदा करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि रात के समय शादी में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed