फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर किशोर से कुकर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर किशोर से कुकर्म
विज्ञापन

हापुड़। किशोर को मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भिजवाने का डर दिखाकर दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया। पिछले डेढ़ वर्ष से आरोपी किशोर के साथ कुकर्म कर रहे थे। सोमवार को परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र शनिवार रात घर से खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकला था। इसी दौरान मोहल्ले के ही दो युवक उसके पुत्र को एक दूध की डेयरी पर ले गए। जहां उसके साथ दोनों ने कुकर्म किया। रविवार शाम को किशोर की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक उसे एक मोबाइल चोरी के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर डरा रहे थे और पिछले डेढ़ साल से उसके साथ कुकर्म कर रहे थे। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोर को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पीड़ित किशोर को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed