फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bulandshahar news

गढ़ में 287 घरों पर नोटिस चस्पा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गढ़ में 287 घरों पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विदेशों और बाहरी राज्यों से वापस लौटे 287 लोगों को प्रशासन ने उनके घर पर आइसोलेट किया है। इसका पालन करने के लिए उनके घर के बार नोटिस चस्पा किए गए हैं।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 287 मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। बाहरी क्षेत्रों और विदेशों से आए लोगों और उनके परिजनों को 14 दिनों तक अपने-अपने घरों में ही रहने और किसी से भी न मिलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 287 में से 16 लोग विदेशों से लौटे हैं। ऐसे सभी लोगों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

धौलाना में 111 लोगों को किया चिन्हित - कोरोना के चलते बाहरी शहरों व राज्यों से आए 111 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित कर उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने की चेतावनी दी है। वहीं लोगों के स्वास्थ्य की जांच न करना चर्चा का विषय बना हुआ है। सपनावत गांव में भी लगभग 12 लोग बाहर से आएं हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच नहीं की। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि ऐसे लोगों पर निगाह रखी जा रही है। सभी के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed