{"_id":"67b22a4214ad901038036c27","slug":"brothers-were-attacked-with-sharp-weapons-and-iron-rods-due-to-old-enmity-hapur-news-c-135-1-hpr1002-120452-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार व लोहे की रॉड से सगे भाइयों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पुरानी रंजिश में धारदार हथियार व लोहे की रॉड से सगे भाइयों पर किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। थाना क्षेत्र के गांव कंदौली में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी व्यक्ति व उसके दो बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी मोनू ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को गांव के ही जुगन व उसके बेटे बिल्लू व काकू ने चाकू व लाठी-डंडों से उनके भाई शिवम व विकास पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस संबंध में उन्होंने थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी को लेकर आरोपी उनके भाइयों से रंजिश रखते थे। इतना ही नहीं आरोपी मुकदमा वापस लेने का लगातार दबाव भी बना रहे थे। ऐसा न करने पर आरोपी गाली गलौज कर उन्हें व उनके भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। 11 फरवरी को सुबह लगभग नौ बजे आरोपियों ने उनके भाई शिवम व विकास को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार व लोहे की रॉड से उनके भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मौके पर एकत्र हो गए। जिन्होंने उनके भाईयों को आरोपियों से बामुश्किल बचाया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए। वह अन्य लोगों की मदद से अपने भाइयों को लेकर थाने पहुंचा। गंभीर चोट देख पुलिस ने उनके भाईयों का मेडिकल भी कराया था।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित बड़े भाई की तहरीर पर पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।