फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Brother killed brother in Bahadurgarh

अय्याशी से नाराज था भाई: शराब पीने के दौरान कर दी हत्या, छह दिन तक कमरे में पड़ी रही लाश; बदबू आने पर आई पुलिस

Tue, 19 Aug 2025 10:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 19 Aug 2025 10:05 PM IST
सार

एएसपी ने बताया कि छह अगस्त को आरोपी यशपाल अपने छोटे भाई रामलखन को मारकर यहां से बाइक लेकर फरार हो गया था। रामलखन शराब पीकर अपने पड़ोसियों से अक्सर विवाद करता रहता था।

विज्ञापन
Brother killed brother in Bahadurgarh
मृतक रामलखन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा रामपुर निवासी रामलखन हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। सगे भाई ने ही रामलखन की अय्याशी से तंग आकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खटपावड़ी को बरामद करते हुए आरोपी भाई यशपाल को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात है कि शव मिलने के छह दिन पहले ही रामलखन की हत्या कर दी गई थी और आरोपी घर में शव पड़ा छोड़कर फरार हो गया था। 12 अगस्त को बदबू आने पर पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर शव को बरामद किया था।

विज्ञापन

क्या था मामला 
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि डहरा रामपुर गांव में अविवाहित रामलखन सिंह चौहान (32) फिलहाल घर में अकेला रहता था। जबकि उसके दो बड़े भाई हीरा और यशपाल गाजियाबाद में रहकर गौतमबुद्धनगर में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 12 अगस्त की सुबह उसके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को रामलखन सिंह का शव घर के अंदर से बरामद किया था। इस दौरान मौके पर सामान टूटा फूटा पड़ा था। इसके अलावा शराब के कई खाली पाउच भी वहां पड़े हुए थे। जबकि घर के पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी यशपाल को गाजियाबाद ठंडी सड़क से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान बताया कि उसका भाई रामलखन शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह उनके व उनके बड़े भाई हीरा सिंह के साथ अक्सर विवाद करता रहता था। दरअसल, मृतक के पिता चेतराम सिंह के नाम पर करीब 50 बीघा जमीन थी। उनकी मृत्यु के बाद तीनों भाईयों हीरा, यशपाल एवं रामलखन के नाम पर जमीन आ गई थी। कुछ दिन पूर्व ही उनकी अपनी दो बीघा जमीन 44 लाख रुपये में बेची थी, जिसमें में बयाने के रुपये रामलखन के खाते में आए थे। जिससे वह अपने दोस्तों व परिचितों को भी अपने रुपये से शराब पिलाता था, इससे यशपाल नाराज था।

विज्ञापन

छह अगस्त को यशपाल बाइक गांव डहरा रामपुर अपने घर पहुंचा। यहां पहुंचने के बाद रामलखन ने उसे शराब लाने के लिए रुपये भी दिए। शराब लाने के बाद उसने व रामलखन दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान यशपाल ने उसे अय्याशी छोड़ घर बसाने की सलाह दी तो रामलखन आग बबूला हो गया। रामलखन ने पास में रखी कुर्सी उठाकर उसे मार दी थी। इसके बाद उसने दरवाजे के पास रखी खटपावड़ी उठाकर रामलखन के सिर में मार दी थी। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया था। वह बाइक लेकर यहां से फरार हो गया था।

छह दिनों तक घर के अंदर ही पड़ा रहा था रामलखन का शव
एएसपी ने बताया कि छह अगस्त को आरोपी यशपाल अपने छोटे भाई रामलखन को मारकर यहां से बाइक लेकर फरार हो गया था। रामलखन शराब पीकर अपने पड़ोसियों से अक्सर विवाद करता रहता था। इसी कारण से उसका शव अपने घर में छह दिनों तक अंदर ही पड़ा रहा था। इसी वजह से पड़ोसियों ने उसकी कोई खैर खबर नहीं ली और न ही पुलिस को कोई सूचना दी थी। 12 अगस्त को मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed