{"_id":"64e3a0e204eb6652700a2b76","slug":"brother-in-law-beat-brother-in-law-hapur-news-c-138-1-pkw1001-517-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: उधार दिए रुपये मांगने पर साले ने बहनोई को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: उधार दिए रुपये मांगने पर साले ने बहनोई को पीटा
विज्ञापन
पिलखुवा। उधार दिए गए रुपये मांगने पर साले ने दो साथियों के साथ मिलकर बहनोई की पिटाई कर दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई निवासी सोनू कुमार ने बताया कि वह गत 9 जुलाई को मोहल्ला न्यू अशोक नगर में अपनी पत्नी नेहा को लेने ससुराल आया था। उसने साले को कुछ रुपए उधार दिए हुए है, जिनका उसने तकादा किया। आरोप है कि रुपये मांगने पर साले नितिन ने अपने दो साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, और उसकी पत्नी को भी भेजने से मना कर दिया।
एसएचओ नीरज कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद