फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   broke into the house, ransacked it

Hapur News: घर में घुसकर पीटा, की तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
broke into the house, ransacked it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव में डीजे की आवाज कम करने को कहा तो पड़ोसियों ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों को और युवती से छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी बेटी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। पीडि़ता का आरोप है कि 23 जुलाई को उसकी बेटी घर में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र, सुंदर, कृष्ण, अमित, गौरव और विशांत अपने घर के बाहर गली में तेज आवाज में डीजे बजाकर नाच रहे थे। तभी उसका बेटा डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने गया, तो आरोपियों ने अभद्रता कर उसे वहां से भगा दिया। जिसके बाद आरोपी लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और पीटना शुरु कर दिया, वहीं घर में रखा सामान भी तोडफ़ोड़ दिया। पीडि़ता ने बताया कि उसके पति के साथ मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की और वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। जिसके बाद पीडि़ता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कह गई। जिसके बाद पीडि़ता ने न्यायालय का सहारा लिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर छह आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed