फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boyfriend murder

Hapur News: अवैध संबंधों का खुलासा होने पर प्रेमी मामचंद ने की थी अमरेश की हत्या

Sat, 07 Oct 2023 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 07 Oct 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
boyfriend murder
पिलखुवा। अवैध संबंधों का खुलासा होने और उधार लिए रुपये न देने के कारण पड़ोसी प्रेमी मामचंद ने ही अमरेश (35) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दरांती, चप्पल और कपड़े बरामद किए हैं। वहीं, हत्या की साजिश में दंपती समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रविवार से लापता लखपत की मढैया निवासी अमरेश का शव पुलिस ने शुक्रवार को जटपुरा के जंगल में गन्ने के खेत से बरामद किया था। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मृतका अमरेश का पड़ोसी मामचंद से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका पता मामचंद की पत्नी को लग गया था। मृतका और उसके आरोपी प्रेमी का रुपयों का भी लेनदेन था। हत्या के पहले भी आरोपी ने मृतका से कुछ रुपये लिए थे। सीओ ने बताया कि अवैध संबंधों का खुलासा होने और उधार लिए रुपये वापस न करने के कारण मामचंद ने दुपट्टे से गला घोंटकर अमरेश की हत्या की थी। आरोपी की निशान देही पर मोबाइल, दो बोतल, एक दरांती, मृतका के कपड़े एवं चप्पल बरामद कर ली है। सीओ ने बताया कि मृतका के पति विनोद ने मामचंद, उसकी पत्नी बिजेंद्री, धर्मपाल और भीम के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामचंद को गिरफ्तार कर लिया है वहीं, उसकी निशानदेही पर मृतका के कपड़े, चप्पल, दरांती व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed