फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy go jail for three years

Hapur News: युवक की पिटाई करने के दोषी को तीन साल की सजा

Fri, 15 Mar 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 15 Mar 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
boy go jail for three years
हापुड़। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट ने युवक की पिटाई करने के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, मामले के अन्य पांच आरोपियों को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक विनीता त्यागी ने बताया कि गौरव कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी गांव देवली थाना सिंभावली जिला हापुड़ ने 11 मार्च 2018 को सिंभावली थाने में तहरीर दी। जिसमें उसने कहा कि उसका भाई अनिल कुमार दस मार्च 2018 को जूते-चप्पल की सिलाई करने के काम पर गया था। तभी उसके पास गांव ढ़ाना निवासी कपिल पुत्र राजकुमार आया और कार में अपने घर ले गया। घर ले जाकर कपिल कुमार ने अपने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर उसके भाई अनिल कुमार की जमकर पिटाई की। जिससे अनिल कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच कर कपिल कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और 29 मार्च 2018 आरोप पत्र न्यायालय में पेश किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी कोर्ट में चल रही थी। जहां पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद शुक्रवार को न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने निर्णय सुनाया। न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने आरोपी कपिल को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर बीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड जमा न करने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed