फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy drown in ganga

Hapur News: न्यायिक अधिकारी के साले की गंगा में डूबने की आशंका

Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
boy drown in ganga
ब्रजघाट। मूल रूप से ब्रजघाट निवासी मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में जज के पद पर कार्यरत राजकुमार गुप्ता के साले अक्षय गुप्ता की गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है। उनकी स्कूटी ब्रजघाट में आरती प्लेटफार्म के पास गंगा घाट के पास मिली। वहीं, मोबाइल की लोकेशन गंगा के दूसरे तट पर जनपद अमरोहा की तरफ बने अस्थायी घाट पर मिली है। गजरौला पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पूर्व सभासद महेश बंसल ने बताया कि राजकुमार गुप्ता की ससुराल जनपद अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव जमुना में है। सोमवार की दोपहर उनका साला अक्षय गुप्ता (करीब 35 वर्ष) स्कूटी से ब्रजघाट में गंगा स्नान करने के लिए आया था। देर शाम तक भी जब वह गांव नहीं लौटा,तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने अक्षय के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन कॉल नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने राजकुमार गुप्ता को सूचना दी। इसके बाद ब्रजघाट चौकी पुलिस ने अक्षय की तलाश शुरू की तो उनकी स्कूटी आरती प्लेटफार्म के निकट गंगा घाट के पास खड़ी मिली। पुलिस ने उनका मोबाइल सर्विलांस पर लगवाया, तो उनकी लोकेशन गंगा के दूसरी तरफ जनपद अमरोहा क्षेत्र में बने अस्थायी कच्चे घाट की तरफ आई। इसके बाद पुलिस टीम अस्थायी घाट पर पहुंची तो वहां पर अक्षय के कपड़े, पर्स व अन्य सामान मिल गया, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी गंगानगरी पहुंच गए हैं। जिन्होंने स्नान के दौरान अक्षय के गंगा में डूबने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा के गजरौला पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। गजरौला पुलिस के साथ मिलकर युवक की गंगा व आसपास के क्षेत्र में तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed