{"_id":"64bc058f8a29e12cb805e694","slug":"boy-died-in-road-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-376-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sat, 22 Jul 2023 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर वाहन की टक्कर लगने से ऑटो में सवार मां-बेटी की मौत के अलावा चार लोग घायल हो गए थे, जिनको गढ़ सीएचसी से मेरठ रेफर किया गया था, जहां एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल निवासी बंटी अपने साथ तीन परिवार के सदस्यों के साथ गढ़ में राज मिस्त्री का कार्य करने के लिए आया था। शुक्रवार की शाम को ऑटो में सवार होकर वह घर लौट रहे थे, जैसे ही ऑटो गढ़ में स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। ऑटो में सवार महिला परवीन और उसकी 8 वर्षीय बेटी मायरा की मौत हो गई थी। वहीं ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए थे। जिसमें बंटी का एक बाजू कट गया था। सभी घायलों को गढ़ सीएचसी भेजा गया था, जहां से चिकित्सकों ने चारों की हालत गंभीर देख मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। जहां बंटी ने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया है। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।