फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in road accident

Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Fri, 16 Jun 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 16 Jun 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
boy died in road accident
हापुड़/सिंभावली। नेशनल हाईवे पर गांव बक्सर के निकट डिवाइडर से बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव को घर ले गए, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर के गढ़ रोड फ्लाईओवर के पास मोहल्ला गिरधरपुरा निवासी राजीव शर्मा के बेटे चिराग (19) ने इसी साल इंटरमीडिएट पास की थी। शुक्रवार को वह अपने दोस्त दीपक के साथ ट्यूशन पढ़ने गया था। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इसके बाद गर्मी अधिक होने की बात कहते हुए वह दोस्त के साथ गढ़ गंगा नहाने चला गया। दोनों बाइक से हापुड़ लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर सिंभावली थाना क्षेत्र में गांव बक्सर के निकट अचानक चिराग बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चिराग को गंभीर चोट आई और दीपक भी घायल हो गया।
विज्ञापन


घायलों को राहगीरों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना के बाद सिंभावली पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। चिराग घर का इकलौता पुत्र था। देर शाम परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद वे शव को हापुड़ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed