फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   boy died in a road accident

Hapur News: कार और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
boy died in a road accident
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोदीनगर रोड स्थित गत्ता फैक्टरी के पास कार व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद से ही कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गांव बदनौली निवासी हर्ष (21) अपने गांव निवासी दोस्त दीपू (18) के साथ मंगलवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव बदनौली स्थित गत्ता फैक्टरी के पास पहुंची तो कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में हर्ष व दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद से ही कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हर्ष को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल में दीपू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed