{"_id":"679cf6efc29012f76e0514f7","slug":"boy-died-from-train-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119843-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्रेन के चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्रेन के चपेट में आकर युवक की मौत
Fri, 31 Jan 2025 09:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 31 Jan 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार की दोपहर युवक की अवध असम ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। बाबूगढ़ और सिंभावली बॉर्डर पर यह हादसा हुआथा। सीमा विवाद के बाद काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान बाबूगढ़ के वार्ड आठ निवासी चैन सिंह (35) के रूप में हुई। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है।पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को गांव शकरपुर के पास आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिंभावली और बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की सीमा पर हादसा होने के कारण पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताने लगी, हालांकि बाद में बाबूगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक पहचान कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे से पहले युवक को ट्रैक पर टहलते हुए देखा गया था। इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।