{"_id":"6aa11a92f3ee5fa28a04a604","slug":"boat-breaks-down-mid-stream-in-ganges-at-brajghat-hapur-pilgrims-from-rajasthan-stranded-in-the-dark-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा की बीच धारा में नाव खराब, अंधेरे में फंसे राजस्थान के श्रद्धालु; अस्थि विसर्जन को आए थे ब्रजघाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा की बीच धारा में नाव खराब, अंधेरे में फंसे राजस्थान के श्रद्धालु; अस्थि विसर्जन को आए थे ब्रजघाट
Wed, 09 Sep 2026 02:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:25 PM IST
सार
यूपी के हापुड़ जिले के ब्रजघाट में गंगा की बीच धारा में नाव खराब हो गई। अंधेरे में राजस्थान के श्रद्धालु फंस गए। तीन श्रद्धालु अस्थि विसर्जन के लिए ब्रजघाट आए थे। नाविक की लापरवाही से श्मशान घाट से आगे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
पीड़ित श्रद्धालु
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा नदी में मंगलवार रात अस्थि विसर्जन के लिए राजस्थान से आए तीन श्रद्धालुओं की जान उस समय सांसत में पड़ गई, जब नाविक की लापरवाही के चलते उनकी नाव श्मशान घाट से आगे गंगा में खराब हो गई। रात के अंधेरे और गंगा के तेज बहाव के बीच नाव फंसने से श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को सकुशल गंगा घाट तक पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के पिलानी निवासी दीपक, अजय और आकाश मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ब्रजघाट पहुंचे थे। तीनों अस्थि विसर्जन के लिए नाव से गंगा में गए थे। नाविक उन्हें श्मशान घाट से आगे अंधेरे क्षेत्र में ले गया, जहां अचानक नाव खराब हो गई। चारों ओर अंधेरा और गंगा का तेज बहाव होने के कारण श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजस्थान के पिलानी निवासी दीपक, अजय और आकाश मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ब्रजघाट पहुंचे थे। तीनों अस्थि विसर्जन के लिए नाव से गंगा में गए थे। नाविक उन्हें श्मशान घाट से आगे अंधेरे क्षेत्र में ले गया, जहां अचानक नाव खराब हो गई। चारों ओर अंधेरा और गंगा का तेज बहाव होने के कारण श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया और सुरक्षित गंगा घाट पर लेकर आई। इसी दौरान नाविक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में सतर्कता बरतते हुए बुधवार को आरोपी नाविक को पकड़ लिया।
पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है और तेज बहाव बना हुआ है। ऐसे में रात के समय श्रद्धालुओं को गंगा की गहराई में ले जाना गंभीर लापरवाही साबित हो सकती थी। पुलिस की तत्परता से तीनों श्रद्धालुओं की जान बच गई।
सीओ राहुल यादव का कहना है कि टीम को भेज कर यात्रियों को शहर कुशल बचा लिया है आरोपी नाविक पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन