{"_id":"6766f35dfeab785e540702da","slug":"bjp-meeting-in-lucknow-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118285-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए आज लखनऊ में होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए आज लखनऊ में होगी बैठक
Sat, 21 Dec 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। 15 दिसंबर तक भाजपा में मंडल अध्यक्षों की घोषणा होनी थी, लेकिन शनिवार की शाम तक भी कोई घोषणा नहीं हुई है। अब रविवार (आज) काे लखनऊ में पश्चिम क्षेत्र की बैठक होगी। यदि रविवार की बैठक भी स्थगित हो जाती है तो फिर 25 दिसंबर के बाद ही बैठक होगी। ऐसे में दिसंबर के अंत तक भी मंडल अध्यक्षों की घोषणा टल सकती है।
जिले में 12 मंडल अध्यक्षों की घोषणा होना है। पिछले दिनों नामांकन के दौरान करीब 104 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। उसके बाद से ही सभी मंडल अध्यक्ष बनने के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे हैं। इस बार पार्टी ने कुछ बदलाव किए हैं। जिला व जिला-सह चुनाव अधिकारियों से उम्मीदवारों के नामों का पैनल बनाकर सीधे लखनऊ के लिए मंगाया है। इस बार पश्चिम क्षेत्र में नाम नहीं भेजे गए हैं। इससे पहले तक हर बार मंडल अध्यक्षों के नाम क्षेत्रीय कार्यालय से होकर लखनऊ जाते थे। चुनाव में किसी प्रकार की गुटबाजी नजर आए और सबकुछ साफ-सुथरा तरीके से हो, इसलिए ऐसा किया गया है। इस बार पश्चिम के पदाधिकारी सीधा लखनऊ में होने वाली बैठक में ही शामिल होंगे। पिछली बैठक बुधवार को लखनऊ में होनी थी, लेकिन उस दिन भी पश्चिम की बैठक नहीं हुई थी। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने उम्मीदवार को लेकर चिंता सता रही है।
कोर कमेटी की नहीं हुई बैठक--
मंडल अध्यक्षों के नामों को लेकर इस बार कोर कमेटी की बैठक नहीं है। बल्कि, चुनाव अधिकारियों ने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारी आदि से एक-एक बात करके उनकी राय पूछी है। प्रत्याशी के नाम के आगे उस राय को लिखकर सभी को प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है। वहीं से ही मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
कोट -
अब रविवार को पश्चिम क्षेत्र की बैठक की उम्मीद है। लखनऊ में ही यह बैठक होगी। जिले पर कोर कमेटी की बैठक न होकर हर किसी से अलग-अलग राय चुनाव अधिकारियों ने ली है।
- नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष
-- -- -- -- -- -- -
शुभम

कोर कमेटी की नहीं हुई बैठक