{"_id":"676d8de1113e2a7ae8067b08","slug":"biker-died-in-an-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118517-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 26 Dec 2024 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत असरा के पास वाहन की चपेट में आए आगापुर निवासी मनीष (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी मनीष गाजियाबाद की एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम को तकादे के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही देहात थाना क्षेत्र के गांव असरा के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में देखकर पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मनीष की शादी करीब नौ महीने पहले हुई थी। सीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।