फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike crashes into truck parked near National Highway-9 flyover two death

नेशनल हाईवे-9 पर हादसा: फ्लाईओवर के पास खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत से इलाके में हड़कंप

Tue, 09 Jun 2026 03:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुचेसर चौपला
अमर उजाला नेटवर्क, कुचेसर चौपला Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Jun 2026 03:10 PM IST
सार

नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर जा रहे थे।

विज्ञापन
Bike crashes into truck parked near National Highway-9 flyover two death
नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर मंगलवार की दोपहर को थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बछलोता फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दो युवक गाजियाबाद से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलोता फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। जहां पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में मृतकों में से एक युवक की पहचान 28 वर्षीय दीपांशु पुत्र मांगे निवासी ग्राम मिश्रीपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है । वहीं, बाइक सवार दूसरे मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed