{"_id":"64e8ec2eb4e8fb2ea50fdf37","slug":"bhakiyu-created-ruckus-at-the-sugar-mill-hapur-news-c-306-1-gha1001-1052-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चीनी मिल पर भाकियू ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चीनी मिल पर भाकियू ने किया हंगामा
विज्ञापन
सिंभावली चीनी मिल पर धरना दे रहे किसानों को समझाने का प्रयास करते एडीएम।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिंभावली। भाकियू अराजनैतिक ने शुक्रवार को बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। वहीं चक्का जाम करने की चेतावनी दी। मिल प्रबंधन के समझाने पर चक्का जाम स्थगित किया गया। वहीं मिल प्रबंधन द्वारा नवंबर माह तक बकाया भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर सिंभावली चीनी मिल के गेट पर पहुंचे। जहां टैंट लगाकर किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान पवन हूण ने कहा कि बार-बार आश्वासन के बाद भी मिल प्रबंधन किसानों को बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रहा। किसानों की आर्थिक स्थिति से मिल प्रबंधन को कोई मतलब नहीं है। घंटों तक भी मिल से कोई अधिकारी किसानों के बीच नहीं पहुंचा, तो किसान भडक़ उठे। जिन्होंने हाईवे पर चक्का जाम करने की चेतावनी दे दी। इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी भी धरने में शामिल हो गए। जिसके बाद मिल के सीजीएम करन सिंह और गन्ना महाप्रबंधक विश्वासराज कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। वार्ता के उपरांत भी कोई हल नहीं निकलता देख किसानों ने उन्हें अपने बीच बैठा लिया। एडीएम संदीप कुमार, एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक यादव, सीओ आशुतोष शिवम भी किसानों के बीच पहुंच गए और उन्हें समझाने का प्रयास किया। शाम करीब सात बजे सीजीएम करन सिंह ने अगले छह दिनों में 25 करोड़, सितंबर माह में 75 करोड़ और नवंबर माह तक समस्त बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए और धरना स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान अनिल हूण, एशवीर सिंह, शौकेंद्र, रूपराम, अरूण त्यागी, रिहान खान, बबलू, हरेंद्र सिंह, पुनीत त्यागी, दिलनवाज, कैलाशचंद, रविंदर, अमित त्यागी, ओमपाल जितेंद्र नागर, भगवत सिंह, आजाद, चमन सिंह, मोनू, अशोक त्यागी, पूनम त्यागी, राहुल, रोहित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।