{"_id":"577946904f1c1b75697f9bb3","slug":"beti-bachao-the-message-to-save-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ, पानी बचाओ का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ, पानी बचाओ का दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 03 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पानी के लिए हाहाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट महासभा के पदाधिकारियों ने रविवार को बेटी बचाओ पानी बचाओ को लेकर हापुड़ ब्लॉक के अनेक गांवों में जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। पदाधिकारियों ने लोगों को जल संरक्षण की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
जन जागरण यात्रा जाट भवन से प्रारंभ होकर तहसील चौपला होते हुए बुलंदशहर रोड से ग्राम चितौली, उबारपुर, मोरपुर महमूदपुर, लालपुर, सुल्तानपुर, ततारपुर, बाबूगढ़ छावनी, बछलौता, काकोड़ी, नूरपुर, भड़ंगपुर, गढ़ी, नली रसूलपुर, कुचेसर चौपला, उपैड़ा, अटूटा, कनिया, श्यामपुर, ददायरा, धनौरा, दोमई, स्वर्ग आश्रम रोड होते हुए चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर संपन्न हुई। महासभा के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने जन जागरण यात्रा में कहा कि जागरूकता के अभाव में नागरिक बेटी और बेटों में अंतर समझते हैं, जबकि बेटियां देश के विकास में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेटे की लालसा में कन्याओं को गर्भ में ही मार दिया जाता है। इससे लिंगानुपात असंतुलित हो रहा है। नागरिकों को जागरूक होकर बेटी-बेटे में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। महासचिव केपी सिंह ने कहा कि नागरिक जल संरक्षण के प्रति सचेत नहीं हो रहे हैं। इससे भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। उन्होंने नागरिकों से पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रालोद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि बेटी बचाओ पानी बचाओ के प्रति नागरिकों को जागरूक होना चाहिए। बेटी दो कुलों को रोशन करती है, इसलिए उसे साक्षर बनाना चाहिए। पानी के संरक्षण को लेकर कड़े प्रयास किए जाने चाहिए। इस मौके पर मोहित तेवतिया, सतेंद्र चौधरी, विवेक चौधरी, मनीष चौधरी, नरेंद्र सिंह, योगेंद्र प्रधान, बंटी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
चेतना रथयात्रा कल
गढ़मुक्तेश्वर। बेटी बचाओ, जल बचाओ की मुहिम चला रही जाट महासभा 5 जुलाई को चेतना रथयात्रा निकालेगी, साथ ही महासभा के कार्यकर्ता गांवों में नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक करेंगे।
नक्का कुआं रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को अखिल भारतीय जाट महासभा की गढ़ इकाई की पंचायत हुई, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या, पानी की बर्बादी और गंगा में गिर रहे प्रदूषण पर विस्तृत चर्चा की। पंचायत में सर्वसम्मति से तय हुआ कि बेटी बचाओ, पानी बचाओ के लिए गांव-गांव जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे समाज का हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो।