फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   beaten brutly restaurant owner

Hapur News: दबंगों ने रेस्टोरेंट संचालक को पीटा, जमकर की तोड़फोड़

Thu, 08 Jun 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 08 Jun 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
beaten brutly restaurant owner
हापुड़। फ्रीगंज रोड पर स्थित कमल डोसा रेस्टोरेंट के संचालक सार्थक शर्मा को दबंगों ने जमकर पीटा। आरोपी बंद हो चुके रेस्टोरेंट को खुलवाने की जिद कर रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय चांद खां निवासी सार्थक शर्मा कमल डोसा रेस्टोरेंट के पार्टनर हैं। बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे सार्थक रेस्टोरेंट को बंद करा रहे थे। इस दौरान सुभाष नगर का सन्नी उर्फ डमरू, ओम विहार आवास विकास कॉलोनी का आर्यन त्यागी, कोटला मेवातियान बुलंदशहर रोड का रोहित कुमार उर्फ रोहित जाटव उर्फ छोटा डॉन, बालाजी मंदिर के पास दिल्ली रोड निवासी प्रिंस शर्मा उर्फ गोलू अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंचे।
विज्ञापन

सार्थक ने बताया कि इन लोगों ने यहां पहुंचकर गोल गप्पे खाने के लिए मांगे। ऐसे में पीड़ित ने रेस्टोरेंट बंद होने का हवाला देते हुए वापस जाने के लिए कहा। इससे गुस्साए आरोपी जबरन रेस्टोरेंट में घुसने लगे और गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार व लोहे का पंच के साथ पीड़ित पर हमला बोल दिया। यहां काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने सार्थक को जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। उसकी नाक, आंख, मुंह, सिर व पसलियों में गंभीर चोट लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed