फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bar council election

बार चुनाव: 934 में से कुल 845 मतदाताओं ने किया मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

बार चुनाव: 934 में से कुल 845 मतदाताओं ने किया मतदान हापुड़।मतदान के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान कक्ष पर सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए।जिसमें 59 मतदाताओं ने बृहस्पतिवार को टेंडर वोट डाले थे।

विज्ञापन
bar council election

विस्तार

बार चुनाव: 934 में से कुल 845 मतदाताओं ने किया मतदान
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन वर्ष 2022-23 कार्यकारिणी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। जिसमें 786 मतदाताओं ने मतदान किया। साथ ही बृहस्पतिवार को 59 मतदाताओं ने टेंडर वोट की थी। जिसके चलते कुल 934 मतदाताओं में से 845 मतदाताओं ने वोट डाले। शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
बार कार्यकारिणी में 13 पदों के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जो शाम छह बजे तक चला। मतदान के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदान कक्ष पर सुबह से ही पहुंचने शुरू हो गए। लेकिन दोपहर बाद मतदाताओं की संख्या एकाएक काफी बढ़ गई। जिसके चलते एक बार कुछ व्यवस्था गड़बड़ा गई और थोड़ी देरे के लिए मतदान भी रोकना पड़ा। हालांकि कुछ समय के बाद मतदान शुरू हो गया। जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान व सहायक चुनाव अधिकारी इंतजार अली ने बताया कि कार्यकारिणी के 13 पदों के लिए 934 मतदाताओं द्वारा मतदान करना था। जिसमें 59 मतदाताओं ने बृहस्पतिवार को टेंडर वोट डाले थे। इसके बाद शुक्रवार को 786 मतदाताओं ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि पूरे मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। जो मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी। जिसकी सभी व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
बरसात के कारण मतदान का समय बढ़ाया-
चुनाव अधिकारी अताउल रहमान ने बताया कि सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही बरसात शुरू हो गई। जिससे सुबह के समय मतदाता काफी कम संख्या में पहुंचे। बरसात के बंद होने पर दोपहर बाद मतदाता काफी संख्या में एक साथ मतदान कक्ष पर पहुंचे। इसलिए निर्धारित समय पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। पांच बजे के बाद भी काफी संख्या में मतदाता मतदान कक्ष के बाहर एकत्र थे। जिसको देखते हुए एल्डर्स कमेटी के द्वारा मतदान का समय एक घंटे बढ़ाते हुए छह बजे तक बढ़ा दिया। शाम तक पहुंचे मतदाताओं की संख्या ने बरसात के कारण मतदान में कमी आने की आशंका को भी गलत साबित कर दिया। क्योंकि मतदाताओं ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रिकार्ड वोटिंग की।
मतदान केंद्र के बाहर सभी प्रत्याशी जमे रहे पूरे दिन-
मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदान कक्ष के बाहर पूरे दिन जमे रहे। बंदा-बांदी व बरसात होने पर भी प्रत्याशियों ने मतदान कक्ष से दूरी नहीं बनाई। वह प्रत्येक मतदाताओं को मतदान कक्ष में जाने से पहले अपना कार्ड देते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। साथ ही वह वादे कर रहे थे कि यदि वह चुनाव में विजयी हुए तो अधिवक्ताओं के कल्याण में कार्य करेंगे।
सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात-
मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात किय गया था। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

मतदान कक्ष के बाहर जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद था। वहीं, पुलिस बल बराबर कचहरी में पूरे दिन भ्रमण करता रहा। कुल मिलाकर कचहरी के मुख्य गेट से लेकर कचहरी में चारों तरफ पुलिस बल तैनात किया गया था। इस बीच एएसपी मुकेश कुमार मिश्र व सीओ अशोक सिसौदिया ने पुलिस बल के साथ कचहरी में जाकर स्थिति का जायता लिया। हालांकि पूरा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सपन्न हुआ। इसलिए पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस को कोई अधिक भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed