फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bar association election

Hapur News: हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव में पड़े 1069 वोट, मतगणना आज

Wed, 13 Nov 2024 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
bar association election
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन वर्ष 2024-25 कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जिसमें 940 मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं, मंगलवार को 129 मतदाताओं ने टेंडर वोट डाले थे। जिसके चलते कुल 1176 मतदाताओं में से 1069 मतदाताओं ने वोट डाले। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


बार कार्यकारिणी में 15 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। जो शाम करीब पांच बजे तक चला। सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। लेकिन दोपहर को भोजन के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ गई। जिसके कारण कुछ समय के लिए मतदान केंद्र के बाहर कतार लग गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी व सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी के पंद्रह पदों के लिए 1176 मतदाताओं द्वारा मतदान करना था। जिसमें 129 मतदाताओं ने मंगलवार को टेंडर वोट डाले थे। इसके बाद शेष 1047 मतदाताओं में से नौ सौ चालीस मतदाताओं ने बुधवार को मतदान किया। चुनाव में कुल 1069 मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई है। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। जो मतगणना पूरी होने तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मतदान केंद्र के बाहर जमे रहे प्रत्याशी

मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ मतदान कक्ष के बाहर पूरे दिन जमे रहे। वह प्रत्येक मतदाताओं को मतदान कक्ष में जाने से पहले अपना पंपलेट देते हुए अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे थे। वहीं, मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि पूरा मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इसलिए पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस को कोई अधिक भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed