{"_id":"57237df14f1c1b807aa9165a","slug":"bank-officials-take-security-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अफसर लें एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अफसर लें एटीएम की सुरक्षा की जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 29 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जिले में जिन एटीएम पर आर्म्स गार्ड नहीं है और वहां किसी भी प्रकार की वारदात होती है, तो इसके लिए बैंक अफसर जिम्मेदार होंगे। बैंक अफसर एटीएम में सीसी कैमरों के साथ आर्म्स गार्ड तैनात कराएं।
विज्ञापन
एटीएम की सुरक्षा के सवाल पर डीआईजी का कहना था कि आरबीआई पुलिस को सुरक्षा की गाइडलाइन जारी नहीं कर सकता। बल्कि वह अपने बैंक अफसरों को यह सुनिश्चित कराएं, क्योंकि उनके पास बजट की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
जिले में बढ़ती वाहन चोरियों पर उनका कहना था कि इस संबंध में रेंज में एक डिजिटल मैप तैयार कराया जा रहा है। रेंज के विभिन्न जिलों के ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट किया जाएगा, जहां से वाहनों की अधिक चोरी होती है।
विज्ञापन
डीआईजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि जिले में पार्किंग की व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यापारियों के साथ बैठक की जाए। पुलिस अधिकारी व्यापारियों, बैंक्वेट हॉल संचालकों को निर्देश दें कि वह वाहन खड़ा कराने के लिएं आर्म्स गार्ड और सीसी कैमरों की व्यवस्था करें।