फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bandgobhi beej

Hapur News: 33 हजार रुपये किलो खरीदा बीज, एक रुपये किलो बिक रही गोभी

Mon, 20 Jan 2025 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
bandgobhi beej
हापुड़। जिले में बंद और फूल गोभी के दामों में एक महीने के अंदर ही 95 फीसदी तक गिरावट आई है इन दिनों मंडी में गोभी एक से दो रुपये किलो तक ही बिक रही है। कई किसानों ने फसल जोत भी दी है, जबकि किसानों ने 33 हजार रुपये किलो की दर से बीज खरीदकर रोपाई की थी। बाहर मंडी जाने वाले किसानों को किराया भी जेब से ही लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर पत्ता गोभी की खेती की जाती है। अमूमन किसान इसकी बुवाई जुलाई महीने से लेकर अक्तूबर तक करते हैं। दिसंबर के अंत तक मंडी में गोभी के दाम एक हजार से 1500 रुपये/कट्टा तक रहे। किसानों को फसल से अच्छी उम्मीद थी, लेकिन जनवरी की शुरूआत से ही फसल के दाम लगातार गिरते गए।
विज्ञापन


इन दिनों मंडी में पत्ता गोभी का कट्टा 100 से 150 रुपये तक ही बिक रहा है। किलो के हिसाब से देखें तो प्रति किलो गोभी एक से दो रुपये में ही बिक रही है। श्यामपुर ददायरा में किसानों ने फसल की जुताई भी शुरू कर दी है। किसान भगतराम ने बताया कि गोभी के दाम गिरने से मजदूरी भी जेब से ही भरनी पड़ रही है। गांव के कई किसान फसल जोत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन गांवों में होती है गोभी की बड़े पैमाने पर खेती-

हापुड़ के गांव महमूदपुर, सांवई, हिमांयुपुर, ह्दयपुर, मीरपुर, घुंघराला, ततारपुर, लालपुर, सीतादेही, उबारपुर, गोंदी, सलाई, श्यामपुर, ददायरा आदि गांवों में बड़े पैमाने पर बंद गोभी की खेती होती है।



अस्थाई मंडी में रोज पहुंच रही 10 ट्रक से ज्यादा गोभी

बुलंदशहर रोड स्थित पड़ाव में बंद गोभी की खरीद फरोख्त के लिए बनी अस्थाई मंडी में इन दिनों हर रोज दस ट्रक से ज्यादा गोभी पहुंच रही है। दिल्ली में दाम कुछ ठीक हैं, लेकिन किराया अधिक होने के चलते औसत नहीं आ पाता। ददायरा के किसानों ने बताया कि दिल्ली में फसल बिक्री की थी, किराया भी जेब से लगाना पड़ा है।



बेहद महंगा हैं बंद गोभी का बीज

बंद गोभी का बीज बेहद ही महंगा है। बाजार में चुनिंदा दुकानों पर ही इसका बीज मिलता है, जिसके दाम 28 हजार से 33 हजार रुपये/किलोग्राम तक हैं। ऐसे में कभी बरसात तो कभी दाम गिरने से गोभी उत्पादक किसानों की कमर टूट रही है।


फसल ने कर दिया नुकसान-
बाजार से 33 हजार रुपये किलो की दर से बीज खरीदकर फसल उगाई थी। एक महीने पहले तक दाम अच्छे थे, लेकिन जब फसल तैयार हुई, तो दाम एक से दो रुपये किलो तक पहुंच गए। हजारों किसानों की आर्थिक स्थिति बदतर हो गई है। - टेनपाल सिंह, किसान महमूदपुर।--फोटो संख्या-१६



-गन्ना छोड़कर बोई बंद गंभी, हुआ नुकसान

चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं किए जाने से गन्ने की बुवाई कम कर सब्जी की खेती अपनायी थी। लेकिन बंदगोभी और फूलगोभी के दाम एक से दो रुपये किलो पहुंच गए हैं। फसल से बीज की कीमत भी निकल पा रही। मजदूरी और अपनी मेहनत भी बेकार ही जा रही है। दाम नहीं बढ़े तो फसल जोतनी पड़ेगी। - भगतराम सिंह, किसान, ददायरा।--फोटो संख्या--१७


----

कोट -

बंदगोभी के दाम पिछले महीने तक अच्छे बने थे, किसानों ने फसल बिक्री कर लाभ भी कमाया। अब फसल पीक पर है, आवक अधिक होने से दाम प्रभावित हो सकते हैं। - डॉ.हरित, डीएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed