फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   auction of chamber

Hapur News: 100 साल पुराने चेंबर ऑफ कामर्स के लिए लगी 39.11 करोड़ की बोली

Thu, 31 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 31 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
auction of chamber
हापुड़। श्री चंडी रोड पर स्थित 100 साल पुराने दी चेंबर ऑफ कामर्स के लिए उच्चतम बोली 39.11 करोड़ रुपये खुली है। शहर के व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण दी चेंबर ऑफ कामर्स के लिए नोएडा की फर्म ने यह बोली लगाई है। इससे 200 शेयर धारक जुड़े हुए हैं। अब इस बोली के प्रस्ताव को बोर्ड के सामने रखा जाएगा। जहां प्रस्ताव पास होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


दी चेंबर ऑफ कामर्स की स्थापना वर्ष 1923 में हुई थी। यहां पर वायदा व्यापार का कार्य होता था, इसमें सोना, चांदी, गेहूं, सरसों, आलू, गुड आदि का वायदा व्यापार हुआ करता था। इसका संचालन वायदा व्यापार आयोग मुंबई के अंतर्गत होता था। बाद में सरकार ने इसे सेबी के अंतर्गत शिफ्ट कर दिया था। सेबी के नियम सख्त होने के कारण बाद में वायदा व्यापार की अनुमति रद कर दी गई। यहां के व्यापारी पूरे देश में वायदा व्यापार करते थे। कुछ वर्ष पूर्व सेबी के नियमों के तहत इसका नाम बदलकर हापुड़ कमोडिटी लिमिटेड कंपनी का गठन कर दिया गया। शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए यहां होने वाला चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण हुआ करता था। अब बुधवार की रात को दी चेंबर ऑफ कामर्स के सभागार में निविदा खोली गईं। इस दौरान सात निविदाएं आई, इसमें उच्चतम बोली नोएडा की एक फर्म की रही। इस पर कमेटी ने संस्तुति प्रदान कर प्रस्ताव को बोर्ड के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन ललित अग्रवाल, एमडी सुरेश जिंदल, दिनेश मित्तल, सुरेश संपादक, कपिल एसएम, सचिन अग्रवाल, विनीत, मनीष नीटू, सुभाष, राजीव जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed