फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempted murder by assault with a sharp weapon

Hapur News: धारदार हथियार से हमला कर हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attempted murder by assault with a sharp weapon
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक ढाबे पर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष के चार नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों व दूसरे पक्ष के 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव बदनौली के प्रवीन कुमार ने बताया शनिवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक पर सवार होकर किसी काम से हापुड़ जा रहा था। रास्ते में वह किसी काम से बाके बिहारी ढाबे के पास रुक गया। इस दौरान वहां मौजूद गांव के ही सचिन कुमार, कपिल कुमार, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह व ढाबे के अन्य कर्मचारियों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से वार कर पीड़ित की हत्या का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए पीड़ित ने भागने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उसकी बाइक छीन ली। किसी तरह पीड़ित बचकर कोतवाली पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव बदनौली के सचिन ने बताया कि उसका मोदीनगर रोड पर बांके बिहार नाम से ढाबा है। शुक्रवार शाम वह अपने भाई कपिल के साथ रुपयों का हिसाब कर रहा था। इस दौरान करीब नौ बाइकों पर सवार होकर गांव बदनौली के राहुल, विपिन, रवि, मुकुल, कपिल, संदीप, आयरन, आकाश, अशोक, प्रमेंद्र, ललित, मोहित व लटूर का बेटा वहां पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीड़ित और उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ढाबे पर काम करने वाले झारखंड के पप्पू ने दोनों भाइयों को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

एएसपी मुकेशचंद मिश्र ने बताया कि एक पक्ष के सचिन कुमार, कपिल कुमार, जयवीर सिंह, ओमपाल सिंह व ढाबे के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष के राहुल, विपिन, रवि, मुकुल, कपिल, संदीप, आयरन, आकाश, अशोक, प्रमेंद्र, ललित, मोहित व लटूर का पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed