{"_id":"646a5b1b15951292d60a3a19","slug":"attacked-by-entering-the-house-hapur-news-c-30-1-112479-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गाली-गलौज के विरोध पर घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गाली-गलौज के विरोध पर घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला आदर्श नगर में कुत्ते को डंडा मारने से मना करने और गाली-गलौज के विरोध पर युवकों ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आदर्श नगर निवासी मिथलेश ने तहरीर देते हुए बताया कि 19 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी हुई थी। गली में मोहल्ले का ही रहने वाला हसीन एक कुत्ते को डंडे से मार रहा था। उसने आरोपी को ऐसा करने से रोका, जिससे गुस्साए आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। जिसके कुछ ही देर बाद हसीन आने भाई मोहसिन समेत 10 अन्य लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया। जिन्होंने घर में घुसते ही उसकी और नौ माह की गर्भवती भाभी की पिटाई करना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने भाभी के पेट पर लात मार दी, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहसीन, हसीन समेत उनके 10 अन्य साथियों के खिलाफ बलवा, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।