फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on four people

Hapur News: जमीन के विवाद में चार लोगों पर हमला

Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
attack on four people
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव चक्रसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ में कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में चार लोगों पर बलकटी, फावड़े व लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चारों लोग घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर चोट आई है। तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी नितीश ने बताया कि बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने भाई रितिक व चाचा देवेश और सरजीत के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी बीच उसके परिवार के ही अमरजीत, सोनू, राहुल, सचिन, साहिल, अमित, राजकुमार व मनोज अपने हाथों में फावड़ा, बल्कटी, सरिया व लाठी डंडे लेकर यहां पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने उस पर व उसके भाई और चाचा पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह, उसका भाई रितिक, चाचा देवेश व सरजीत घायल हो गए। जिनमें चाचा देवेश व सरजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नितीश ने बताया कि आरोपी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद व्यक्तियों पर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल करने की धारा 191(2), 191(3), 109 व 115(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed