{"_id":"68f27d593564392f47019154","slug":"attack-on-a-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-118083-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फैसला न करने पर चाकू से हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फैसला न करने पर चाकू से हमला करने का आरोप
Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी महिला ने गांव के ही युवकों पर रास्ते में रोक कर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव राजपुर निवासी रूबी ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि उनका गांव के ही कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। मामला गढ़ न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे रिहान के साथ तारीख पर न्यायालय में आई थीं। जहां शाम को वह दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी दिल्ली मार्ग पर घोड़ा फार्म के निकट आरोपी पक्ष ने उनकी बाइक जबरन रुकवा ली। जिन्होंने फैसला करने का दबाव बनाया। उन्होंने फैसला करने से साफ इन्कार कर दिया। जिस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर राहगीर और आस-पास के दुकानदारों को एकत्र होते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।