{"_id":"5808dbb34f1c1b642e7050de","slug":"assistant-engineer-will-also-join-the-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोन्नत सहायक अभियंता भी धरने में होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोन्नत सहायक अभियंता भी धरने में होंगे शामिल
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 20 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
सहायक अभियंता भी धरने में होंगे शामिल
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेड पे-4800 रुपये किए जाने की मांग और प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना 24 वें दिन भी जारी रहा। वहीं, मांगों पर कोई कार्रवाई होता नहीं देख 21 अक्तूबर से प्रोन्नत सहायक अभियंताओं ने भी धरने में शामिल होने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। संघर्ष समिति के चेयरमैन डीके शर्मा ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा गठित टीमों द्वारा सहमति बनने के बाद भी वादाखिलाफी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके धरने पर चले जाने के कारण विभिन्न विभागों में सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्य ठप हो गए हैं। इसके बाद भी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है।
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह तोमर व संचालन जिला सचिव भारत भूषण अभीर ने किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, नगर पालिका, सिंचाई, आरईडी विभाग के जूनियर इंजीनियर्स मौजूद रहे।