फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   asra murderer go jail

Hapur News: असरा की हत्या के आरोपी दो चाचाओं को भेजा जेल

Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
asra murderer go jail
हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर के मोहल्ला गोपीपुरा में शनिवार को प्रेमी से बात करते देख हत्यारोपी दोनों चाचा ने भतीजी असरा को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी चाचाओं को गिरफ्तार कर लिया था, सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला गोपीपुरा निवासी असरा का कुछ दिन पहले से मेरठ निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतका असरा के भाई अर्सलान व मां फातिमा को भी थी। दोनों असरा का निकाह उसके प्रेमी से कराना चाहते थे। लेकिन मृतका के दो चाचा माजिद व जावेद इससे नाखुश थे और अपनी मर्जी से असरा का निकाह कराना चाहते थे। शनिवार की दोपहर असरा फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इससे गुस्साए चाचा माजिद व जावेद ने आग बबूला होकर असरा को बेरहमी से पीटा। बहन का बचाव करने आए उसके भाई अर्सलान को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। अर्सलान घबराकर अपनी जान बचाकर भाग गया था।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मृतका के चाचा माजिद व जावेद से सख्त से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed