फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   arto ofiice made by 7.40 crore

Hapur News: दादरी में 7.40 करोड़ से बनेगा एआरटीओ कार्यालय

Tue, 05 Nov 2024 09:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 05 Nov 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
arto ofiice made by 7.40 crore
हापुड़। जिला बनने के 13 साल बाद अब एआरटीओ कार्यालय (उपसंभागीय) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 7.40 करोड़ से होने वाले कार्यालय के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्माण के लिए लखनऊ कार्यालय को फाइल भेज दी गई है। जिले के अधिकारियों को पूरी उम्मीद है कि दिसंबर माह में जमीन को समतल करने का कार्य प्रारंभ शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय के लिए दादरी गांव में दो एकड़ जमीन चिह्नित हुई थी। इसके निर्माण के लिए जल निगम को जिम्मा दिया गया है। वहीं, विभाग ने 7.40 करोड़ का टेंडर निकाला था, जिसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, कार्यालय के लिए चिह्नित जमीन समतल नहीं है, ऐसे मेें इसे समतल करने के लिए 35 लाख रुपये अलग से खर्च होने हैं।
विज्ञापन


अभी वर्तमान में मेरठ रोड पर छह कमरों के किराए के भवन में कार्यालय संचालित है। इसके चलते खुले में सड़क पर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट होता है। ऐसे में दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। नए भवन में कमरों के साथ, कांफ्रेंस रूम, ड्राइविंग टेस्टिंग ग्राउंड, सारथी हॉल के अलावा पार्किंग आदि की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही वाहनों के फिटनेस का कार्य भी सड़क किनारे के बजाय कार्यालय में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइलों से घिर चुका है कार्यालय --

वर्तमान में कार्यालय के अंदर फाइलें बहुत अधिक संख्या में हैं। ऐसे में कर्मचारियों के कमरे फाइलाें से घिर चुके हैं। इन कमरों में आने-जाने के लिए सावधानी से जाना पड़ता है। जिससे कि कोई फाइल न गिर जाए। यहां तक कि लिपिकों के बैठने और कार्यालय आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था तक नहीं है।



कोट -

उपसंभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से संपर्क बनाया हुआ है। जल्द ही कार्यालय निर्माण की नींव भी रखी जाएगी।

- छवि सिंह चौहान, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed