{"_id":"6631206ab83a1fbcd201e39d","slug":"arm-give-notice-to-44-employee-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110084-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एआरएम ने 44 संविदाकर्मियों को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एआरएम ने 44 संविदाकर्मियों को दिया नोटिस
Tue, 30 Apr 2024 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 30 Apr 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो में तैनात संविदा चालक व परिचालकों की मनमानी कम नहीं हो रही है। संविदाकर्मी बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं, जिससे बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। एआरएम ने 44 संविदाकर्मियों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
हापुड़ रोडवेज डिपो में 124 बसों के संचालन के लिए निगम के चालक और परिचालकों के साथ संविदा चालक व परिचालक भी तैनात है। लेकिन संविदाकर्मी बिना बताए कई दिनों तक अनुपस्थित हो जाते हैं। कई संविदा कर्मियों की सेवा भी समाप्त कर दी गई है, लेकिन इसके बाद भी कर्मचारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से 21 परिचालक व 23 चालक ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले संविदाकर्मियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर तीन दिन के अंदर कर्मचारी डिपो में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।