{"_id":"644414d740145932cc05d577","slug":"antizen-kit-report-negative-hapur-news-c-30-1-86391-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : एंटीजन में निगेटिव, आरटीपीसीआर में रिपोर्ट आ रही पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : एंटीजन में निगेटिव, आरटीपीसीआर में रिपोर्ट आ रही पॉजिटिव
Sat, 22 Apr 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कोरोना का वायरस एंटीजन किट को चकमा दे रहा है, आरटीपीसीआर जांच में ऐसे नमूने पॉजिटिव आए हैं जो एंटीजन में निगेटिव मिले थे। लक्षण के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब मरीजों की दोनों जांच करा रहे हैं। वर्तमान में जिले में 27 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं।
कोरोना जिले में रफ्तार पकड़ रहा है, मास्क और दो गज की दूरी के मानक का पालन नहीं होने से बीमारी बढ़ रही है। इस बार संक्रमण एंटीजन किट को भी छका रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच 27 मरीजों की जांच में 11 के सैंपल ऐसे मिले हैं, जिनकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन आरटीपीसीआर जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला अस्पताल स्थित लैब में 900 से अधिक सैंपल वेटिंग में लगे हैं। सोमवार को फिर केस बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि ईद की छुट्टी के चलते शनिवार को सैंपलिंग नहीं हो सकी। रविवार को भी कम ही सैंपल जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच-- -1110760
कुल मरीज-- -15100
स्वस्थ मरीज-- -14860
कुल मौत-- -- -223
-
सामान्य लक्षण वाले हैं सभी मरीज
जिले में संक्रमित मिले सभी मरीजों में सामान्य लक्षण हैं, किसी की हालत गंभीर नहीं है। रैपिड रेस्पोंस टीम हर मरीज की निगरानी कर रही हैं, मरीजों को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
कोरोना जिले में रफ्तार पकड़ रहा है, मास्क और दो गज की दूरी के मानक का पालन नहीं होने से बीमारी बढ़ रही है। इस बार संक्रमण एंटीजन किट को भी छका रहा है। स्वास्थ्य विभाग की जांच 27 मरीजों की जांच में 11 के सैंपल ऐसे मिले हैं, जिनकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव थी। लेकिन आरटीपीसीआर जांच में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित लैब में 900 से अधिक सैंपल वेटिंग में लगे हैं। सोमवार को फिर केस बढ़ने की उम्मीद है। क्योंकि ईद की छुट्टी के चलते शनिवार को सैंपलिंग नहीं हो सकी। रविवार को भी कम ही सैंपल जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की स्थिति
कुल जांच
कुल मरीज
स्वस्थ मरीज
कुल मौत