फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   anganbadi kendra

Hapur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं पहुंचा तीन माह का पोषाहार

Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
anganbadi kendra
हापुड़। जिले में कुपोषित बच्चों को पोषण की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। अक्तूबर से महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग को पोषाहार की आपूर्ति नहीं हुई थी। जनवरी में अक्तूबर का पोषाहार प्राप्त हुआ है, जिसका वितरण शुरू किया जाएगा। तीन महीने का पोषाहार आना अभी बाकी है।
विज्ञापन


शासन आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह साल तक के बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषाहार उपलब्ध कराता है। आयु वर्ग के हिसाब से पोषाहार की व्यवस्था है। जिले के 887 आंगनबाड़ी केंद्रों में 97881 लाभार्थी हैं। इनमें स्तनपान कराने वाली 5875 और 7131 गर्भवती महिलाएं हैं।
विज्ञापन

सरकार की संस्था नैफेड से पोषाहार की आपूर्ति की जाती है। लाभार्थियों के अनुसार अक्तूबर से पोषाहार नहीं मिला है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पोषाहार न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

मिला अक्तूबर का पोषाहार-

तीन माह तक आपूर्ति बाधित रहने के बाद अब उम्मीद जगी है। हालांकि नवंबर, दिसंबर और जनवरी का पोषाहार अभी भी आना बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि अब आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद है।


---

कुछ कारणों से पोषाहार नहीं मिल रहा था। जिसके लिए संस्था से पत्राचार किया गया था। अक्तूबर का पोषाहार मिला है। जल्द ही बाकी महीनों का भी पहुंचने की उम्मीद है। -इला श्रीवास्तव, एएसडीएम/जिला कार्यक्रम अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed