UP Accident: मातम में बदली शादी की खुशियां... सड़क हादसे में दूल्हे के नाना की मौत, पिता और जीजा की हालत गंभीर
जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित न्यू पोस्ट ऑफिस निवासी गौरव ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। बुधवार की रात को उनकी बारात जनपद गाजियाबाद में गई थी। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव से सिखेड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 90 वर्षीय करण सिंह निवासी न्यू पोस्ट ऑफिस थाना व कस्बा पाकबाड़ा जनपद मुरादाबाद की मौत हो गई। जबकि मृतक के दामाद व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित न्यू पोस्ट ऑफिस निवासी गौरव ने बताया कि वह गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। बुधवार की रात को उनकी बारात जनपद गाजियाबाद में गई थी। गुरुवार की सुबह को बारात लेकर अपने घर वापस लौट रहे थे। एक कार में उनके पिता मदन पाल ,नाना करण सिंह तथा जनपद मिर्जापुर निवासी उसके जीजा पवन कुमार दूसरी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव से सिखेड़ा के निकट पहुंचे तो कार को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उसके 90 वर्षीय नाना करण सिंह की मौत हो गई। ज
बकि उसके पिता और जीजा घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरु कर दी है।
यह भी पढ़ें: वो 10वीं पास है: 300 करोड़ का लिया लोन, बैंकों को धोखा देने के लिए रची ऐसी साजिश कि हर कोई हैरान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.