फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   amoaniya gas leak in meat factory

Hapur News: मांस फैक्टरी में अमोनिया के रिसाव से मची अफरातफरी

Thu, 23 Oct 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 23 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
amoaniya gas leak in meat factory
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रामपुर रोड पर रेबन फूड फैक्टरी में बृहस्पतिवार देर शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी के कर्मचारियों ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर फैक्टरी के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद फैक्टरी की तकनीकी टीम ने गैस रिसाव बंद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामपुर रोड पर रेबन फूड के नाम से मांस फैक्टरी संचालित है। इसमें सैंकड़ों की संख्या में कर्मचारी व मजदूर काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम अचानक फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर जदीद चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। जब टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो पता लगा कि फैक्टरी के रिफ्रेशमेंट सेक्शन में सेफ्टी वाॅल लीक होने से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। टीम ने मौके पर काम कर रहे मजदूरों को फैक्टरी से बाहर निकाल दिया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची फैक्टरी की तकीनीकी टीम ने सेफ्टी बाल को सही कर दिया था। इसके बाद गैस का रिसाव बंद हो गया था। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि गैस रिसाव को तुरंत रोक दिया गया। गैस रिसाव से कोई हानि नहीं हुई। फैक्टरी में हालात सामान्य हैं। रिसाव की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed