फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alligation on bjp leader

Hapur News: दोस्ती में ऋण लेकर भाजपा नेता को खरीदकर दी कार, वापस न देने पर दी तहरीर

Wed, 07 May 2025 10:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
alligation on bjp leader
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी सुशील कुमार ने भाजपा नेता पर उनकी कार वापस न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन

सुशील कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने दोस्ती में कस्बा बाबूगढ़ छावनी निवासी भाजपा नेता को 16 लाख रुपये की कार अपने नाम से खरीदकर दी थी। उन्होंने कार पर आठ लाख रुपये का बैंक से ऋण भी कराया था। भाजपा नेता ने कार के बैंक ऋण व शेष धनराशि एक वर्ष में लौटाने का वादा किया था। जबकि वह बैंक ऋण की किश्त लगातार जमा करते आ रहे हैं। एक माह पहले उन्होंने भाजपा नेता को फोन कर बैंक ऋण की किश्त का भुगतान करने की बात कही थी। भाजपा नेता ने दो चार दिन में भुगतान करने की बात कही। लेकिन उसके बाद से उनका फोन नहीं उठ रहा है। उन्होंने एसपी से उनकी कार दिलवाने की गुहार लगाई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सीओ सदर को मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed