{"_id":"6681ae389c792e42dc04b9d4","slug":"allegation-of-taking-50-thousand-bribe-in-the-name-of-sdo-and-je-hapur-news-c-138-1-pkw1001-103327-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसडीओ और जेई के नाम पर 50 हजार घूस लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसडीओ और जेई के नाम पर 50 हजार घूस लेने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। बिजली के जर्जर खंभे और तार बदल रही कंपनी के कर्मचारियों पर एसडीओ और अवर अभियंता के नाम पर 50 हजार रुपये घूस लेने का आरोप लगा है। बिना एस्टीमेट बिजली के दो खंभे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए रुपये लेने का आरोप है। शिकायत पर एसडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
एसडीओ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि डिवीजन में शहर से लेकर गांव तक भारत सरकार की रिवैंप योजना के अंतर्गत बिजली के जर्जर तार और खंभे बदलने का कार्य चल रहा है। तार और खंभे को बदलने का काम एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी कर्मियों ने डूहरी के जंगल स्थित खेत के बीच से बिजली के दो खंभे बाहर शिफ्ट करने के नाम पर अनवरपुर निवासी किसान के सिंह से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।
कर्मियों पर एसडीओ और जेई के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप है। एसडीओ ने बताया कि कर्मियों ने किसान की किसी व्यक्ति को फर्जी जेई बनाकर बात भी कराई। शिकायत मिलने पर एसडीओ ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद से कंपनी कर्मियों में हड़कंप मचा है। एसडीओ भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जांचोपरांत दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।