फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   allegation of rape

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 06 Jun 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
allegation of rape
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब युवक शादी करने से मना कर दिया है। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसे पड़ोसी युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ संबंध बना लिए। बताया कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। युवती का कहना है कि आरोपी द्वारा यौन शोषण करने से वह तीन बार गर्भवती हो गई, लेकिन तीनों बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। उसने जब आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो युवक ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने अब शादी करने से साफ मना कर दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed