{"_id":"65e1ffd7c206142480050505","slug":"allegation-of-rape-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108236-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
Fri, 01 Mar 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। थाना धौलाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक मकान में किराए पर रहती है। इस दौरान मकान मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद उसके पिता द्वारा युवक के परिजनों से शादी की बातें भी हुई थी। लेकिन युवक के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद वह नौकरी करने लगी तो युवक ने वहां भी उसे धमकी देते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।