{"_id":"67d84d611dfd6281270a4d44","slug":"allegation-of-murder-hapur-news-c-306-1-gha1001-113369-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: क्रेशर संचालक पर लगाया पति की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: क्रेशर संचालक पर लगाया पति की हत्या का आरोप
Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 17 Mar 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। जनपद मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव शाहपुर बहावली निवासी लक्ष्मण उर्फ फत्ते की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने सोमवार को थाने का घेराव किया। परिजनों ने क्रेशर संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शाहपुर बहावली निवासी रेखा ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति लक्ष्मण उर्फ फत्ते (करीब 40 वर्ष) गांव औरंगाबाद में गन्ने के क्रेशर पर काम करते थे। उसकी आंख में परेशानी होने पर पति उपचार कराने के लिए कुछ दिन पहले गांव आए थे। रविवार की सुबह क्रेशर संचालक और गांव का ही युवक उनके घर पहुंचे। जो उनके पति को जबरन अपने साथ लेकर औरंगाबाद आ गए। देर शाम उन्होंने क्रेशर संचालक के पास फोन कर पति से बात कराने के लिए कहा, तो उन्होंने बताया कि उनके पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। बताया कि उसके पति पर आरोपी के 10 हजार रुपये थेे। आरोपी क्रेशर संचालक ने अपने साथियों के साथ उनके पति की पिटाई कर फंदे से लटकाया है। आरोपियों ने उनके पति की हत्या की है। महिला ने परिजनों के साथ थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। क्रेशर संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।