फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Allegation of assault on a telecom company employee in Saddikpura.

Hapur News: सद्दीकपुरा में दूरसंचार कंपनी के कर्मचारी से मारपीट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault on a telecom company employee in Saddikpura.
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में दूरसंचार कंपनी की केबल बिछाने के लिए गड्ढा खोदने को लेकर विवाद हो गया। कर्मचारी पक्ष ने पूर्व सभासद पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दूरसंचार कंपनी के कर्मचारी आर्यन राज ने बताया कि कंपनी की ओर से केबल बिछाने का कार्य कराया जा रहा था। मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। इसी दौरान पूर्व सभासद मौके पर पहुंचे और गड्ढा खोदने का विरोध करने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद उनके साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। कर्मचारी पक्ष ने पूर्व सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed