फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   alert in hapur

Hapur News: दिल्ली में धमाके के बाद हापुड़ में अलर्ट

Mon, 10 Nov 2025 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 10 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
alert in hapur
हापुड़। दिल्ली में लाल किला के पास मेट्रो रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार की शाम को हुए जोरदार धमाके में दस लोगों की मौत के बाद हापुड़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। एसपी ज्ञानंजय सिंह के आदेश के बाद सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतरी और वाहनों की सघन चेकिंग की। सार्वजनिक स्थानों पर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के साथ साथ जनपद के अन्य स्थानों पर जांच की।
विज्ञापन

दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया। पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर चेकिंग करने में जुट गए। रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम के साथ एसपी ज्ञानंजय सिंह पहुंचे और गहनता से जांच की। उनके साथ कोतवाली थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार बिष्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके साथ देहात थाना प्रभारी पटनीश यादव ने भी हाईवे व ततारपुर के आसपास वाहनों की गहनता से जांच की। पुलिस टीम ने जनपद के होटलों और लाॅज में भी जांच की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि दिल्ली में धमाके के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। जिले की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed