{"_id":"668820fe363dd3b4d906ee6c","slug":"alert-for-jagganath-rath-yatra-hapur-news-c-135-1-hpr1005-112333-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा
Fri, 05 Jul 2024 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 05 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ । हाथरस हादसे के बाद जिला प्रशासन व पुलिस भी सतर्क हो गई है। रविवार को नगर में निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी। यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जहां रूट का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं आयोजकों के साथ बैठक भी की गई।
हर वर्ष की तरह इस बार भी सात जुलाई को पुराना बाजार स्थित मंदिर से लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में करीब 20 से 30 हजार श्रद्धालु उमड़ते हैं। विशेषकर, रथ खींचने और प्रसाद वितरण करने वालों की बहुत अधिक भीड़ होती है। इसके लिए जगह-जगह लोग एकत्र रहते हैं। यही कारण है कि उमस भरी गर्मी का भी लोगों को सामना करना पड़ता है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह यात्रा पांच से छह घंटे में जाकर पूरी हो पाती है। पूरी यात्रा की निगरानी के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, सीओ वरुण मिश्रा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने आयोजकों के साथ कोतवाली में बैठक करने के साथ ही यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया । किन-किन रास्तों पर पुलिस ड्यूटी व बैरिकेडिंग रहेगी, इसे भी चिह्नित किया गया है। बैठक में आयोजकों ने बताया कि यात्रा में सिर्फ संकीर्तन होता है। कितने डोले होंगे आदि की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई। प्रसाद का वितरण लोग आराम से करें, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि आयोजकों ने जो अनुमानित भीड़ बताई है। उतने के ही निर्देश दिए गए हैं। यात्रा तय समय में शुरू होकर समय सीमा में ही संपन्न होनी है। रास्तों में आयोजकों की तरफ से भी व्यवस्था बनाने के लिए वालंटियर लगाए जाएंगे। इस दौरान सुधीर अग्रवाल, गोपाल शर्मा व, विवेक गर्ग, संजीव आड़ वाले, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छोटे रास्ते रहेंगे बंद
जगन्नाथ यात्रा के दौरान यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले छोटे और संकरों रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। ताकि इनसे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यात्रा निर्बाध रूप से चलती रहे और इसमें किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल यात्रा के दौरान तैनात रहेगा।
छोटे बच्चों व बुजुर्गों को न करें शामिल--
यात्रा के दौरान उमस और गर्मी के कारण बहुत अधिक दिक्कत होती है। यहां तक कि भीड़ भी बड़े स्तर पर उमड़ती है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों का वहां से निकलना मुश्किल रहता है। यही कारण है कि इस बार छोटे बच्चों व अधिक बुजुर्गों को यात्रा में शामिल न करने की अपील की जा रही है।

छोटे बच्चों व बुजुर्गों को न करें शामिल